छिंदवाड़ा बस एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न...
रेवांचल टाईम्स :- आज दिनांक 04.06.2021 को छिन्दवाड़ा बस एसोसिएशन एवं जिला छिन्दवाड़ा बस सेवा समिति की सम्मिलित बैठक प्रियदर्शिनी कालोनी छिंदवाड़ा में श्री एम.पी.विश्वकर्मा अध्यक्ष जिला छिन्दवाड़ा बस सेवा समिति के निवास स्थान पर संपन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से छिन्दवाड़ा बस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रोमी राय एवं सभी सदस्यगण उपस्थित हुए । जिसमें सर्वसम्मति से निम्न बिन्दु रखे गये और इन बिन्दुआंें पर मध्यप्रदेश शासन से मांग रखते हुए आगे की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ।
1. कोरोना काल में मार्च 2021 से शासन निर्देशानुसार जो बसों का संचालन नहीं हुआ और आगामी कोरोना काल की दर की वजह से बसों के संचालन में बस मालिकों को नुकसान उठना पड़ा है को देखते हुए मार्च 2022 तक का टैक्स माफ किया जायें।
2. मध्यप्रदेश में बसों के के. फार्म (वाहन असंचालन की सूचना) को अन्य प्रदेशों की नीति जैसे सुविधा अनुसार के.फार्म लागू करने की नीति में सुधार किया जावें।
3. मध्यप्रदेश में पानी बसों के अनुज्ञा पत्र एडवांस टैक्स (अग्रिम कर) जमा कर प्रदान किये जाते है जो कि अन्य राज्यों में की नीति अनुसार वाहन संचालन के पश्चात लिये जाते है । अग्रिम टैक्स नीति में सुधार किया जावें।
4. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में जो शासकीय रैलियों हेतु जो बसें अधिग्रहण की गई उनका भुगतान शीघ्र अतिशीघ्र कराया जाये जिससे वाहन मालिकों की जो आर्थिक विपत्ति है उसमें राहत मिले जिसके भुगतान मिलने से वाहन स्वामियों को आर्थिक सहायता मिल सके, जिससे कोरोना काल में बसों को संचालन योग्य कर सकें ।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी माॅगो का निराकरण नहीं किया जाता है तो समस्त बस संचालक न्यायालय की शरण में जाने हेतु बाध्य होंगे ।
सादर प्रकाशनार्थ

No comments:
Post a Comment